Thursday, April 16, 2020

समय से किसकी दोस्ती यारी है

Gajal of Mango Man(आम आदमी का ग़ज़ल)

समय से किसकी दोस्ती  यारी है।
आज इसकी तो कल उसकी बारी है।1//

जीवन मृत्यु दोनों एक चौखट पे,
युगों से आने-जाने की तैयारी है।2//

उसके अदालत में बेईमानी नही,
चाहे राजा हो या कि भिखारी है।3//

मानव दानव या  स्वयं माधव हो,
वक़्त के आगे हर शै हारी है।4//

कर्म धर्म ही विश्व प्रधान है,
निज हुनर ही पूजा पुजारी है।5//

परिवर्तन ही संसार का नियम,
यही सूचना जनहितकारी है।6//

शीश हमेशा कटा है घमंड का,
समय ही द्विधारी तलवारी है।7//

जो होता सब प्रभु की लीला,
काल ही तो कलमधारी है।8//

जिंदगी की मोल चूका दे सोनू,
बाकी चंद सांसे ही तो उधारी है।9//
©सुनील कुमार सोनू
16।04।2020

No comments:

Post a Comment

aapka bahut-bahut dhanybad