Saturday, May 30, 2020

कुर्सी किसी की बपौती नही

हुनर राज करेगा लठैती नही।
कुर्सी किसी की बपौती नही।1//

सियासी जंग है तो संभल जा,
उसका साथ दूँ ये गछौती नही।2//

इश्क किया है बेइंतहा किया है,
हुस्न से मांगी कभी फ़िरौती नही।3//

मैं तेरा दिल चुरा लूँ हक है मेरा,
इसे चोरी तो समझो डकैती नही।4//

वो अक्सर गीली भात खाता है,
सुना है उसके घर मे कठौती नही।5//

पलायन एक बहुत बड़ी समस्या है,
तुम कहते हो ये कोई चुनौती नही।6//
सुनील कुमार सोनू
28।05

No comments:

Post a Comment

aapka bahut-bahut dhanybad